15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम ने भारत को गौरवान्वित करने वाले अद्वितीय योगदान दिए। वे वैज्ञानिक, इंजीनियर और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश की रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें विशेष रूप से भारत के मिसाइल कार्यक्रम के लिए जाना जाता है, जिसके कारण उन्हें “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” कहा गया।
कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में कई अहम परियोजनाओं का नेतृत्व किया। उन्होंने भारत के पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान विकसित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से भारत ने अपने रक्षा क्षेत्र और अंतरिक्ष अनुसंधान में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़े कदम उठाए।
2002 से 2007 तक वे भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए कलाम ने युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का काम किया और उन्हें देशभक्ति, विज्ञान और शिक्षा के महत्व पर जोर देने वाला नेता माना गया। वे सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे।
अब्दुल कलाम का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका योगदान केवल विज्ञान और प्रौद्योगिकी तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी। वे हमेशा “सपने देखो और उन्हें पूरा करने का प्रयास करो” का संदेश देते रहे। उनका नाम आज भी भारतीय विज्ञान और राष्ट्र सेवा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1686 - मुगल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1866 - कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक।
1923 - वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।
1932 - टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।
1935 - टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।
1949 - त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
1958 - अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1970 - अनवर सदत मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1978 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1990 - सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1996 - फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1997 - अरुंधति राय को उनके उपन्यास 'द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
1998 - गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1999 - चीन ने 12 हजार किलोमीटर तक मार करने वाले 'डीएफ-41 आईसीबीएम' नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया, जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
2007 - वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।
2008 - रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फीसदी की कटौती की घोषणा की।
2008 - अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक 'द व् हाइट टाइगर' के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 - ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013 - फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।
जन्म
1542 - अकबर - मुगल शासक
1914 - मोहम्मद जहीर शाह - अफगानिस्तान के अंतिम राजा।
1914 - मनुभाई राजाराम पंचोली - गुजराती भाषा के उपन्यासकार, लेखक, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ।
1922 - शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।
1925 - हीरा लाल देवपुरा - राजस्थान के भूतपूर्व ग्यारहवें मुख्यमंत्री।
1932 - के. शंकरनारायणन - महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल।
1931 - अब्दुल कलाम - भारत के 11वें राष्ट्रपति और मिसाइल मैन।
1936 - मदन लाल खुराना, दिल्ली के मुख्यमंत्री।
1946 - विक्टर बनर्जी - भारतीय अभिनेता।
1947 - मदन सिंह चौहान - छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ तथा प्रसिद्ध लोक गायक।
1948 - महेंद्र नाथ पांडेय - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।
1952 - रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री।
1953 - मागुण्टा श्रीनिवासुलु रेड्डी - भारतीय राजनीतिज्ञ, जो 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य।
1957 - मीरा नायर, भारतीय निर्देशक।
1957 - मुख्तार अब्बास नकवी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और राजनेता।
1973 - कृपानाथ मल्लाह - भारतीय राजनेता, जो असम के करीमगंज निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा में सदस्य।
निधन
1595 - फैजी - मध्यकालीन भारत का एक विद्वान साहित्यकार और फारसी का प्रसिद्ध कवि।
1918 - साईं बाबा।
1961 - सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार
1975 - देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।
1999 - दुर्गा भाभी - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी।
2012 - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा।
2020 - भानु अथैया - भारतीय सिनेमा में मशहूर ड्रेस डिज़ाइनर के रूप में जानी।
2020 - अक्किथम अछूथन नंबूथिरी - मलयालम भाषा के कवि।
2022 - ओ.पी. शर्मा - भारत के प्रसिद्ध जादूगर।
महत्वपूर्ण दिवस
-विश्व छड़ी दिवस।
-विश्व ग्रामीण महिला दिवस।
-विश्व डाक दिवस (सप्ताह)।
-राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय