इतिहास के पन्नों में 03 अक्टूबरः ‘नर्मदा पुत्र’ अमृतलाल बेगड़ का निधन

युगवार्ता    02-Oct-2025
Total Views |
पर्यावरणविद् व साहित्यकार अमृतलाल बेगड़ (फाइल फोटो)


पर्यावरणविद्, साहित्यकार, चित्रकार, समाजसेवी अमृतलाल बेगड़ का जन्म 3 अक्टूबर 1928 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। नर्मदा परिक्रमा के कारण वे ‘नर्मदा पुत्र’ के नाम से विख्यात हुए।

नर्मदा संरक्षण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अमृतलाल बेगड़ ने नर्मदा की 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की। 1977 में 47 साल की उम्र में नर्मदा परिक्रमा करनी शुरू की, जो 2009 तक जारी रही। उन्होंने नर्मदा अंचल में फैली बेशुमार जैव विविधता से दुनिया को परिचित कराया।

मूल रूप से गुजराती संस्कृति से ताल्लुक रखने वाले बेगड़ ने 1948 से 1953 तक शांति निकेतन में कला का अध्ययन किया। नर्मदा नदी के प्रति उनकी गहरी आस्था थी। यही वजह है कि उनकी नर्मदा वृतांत की तीन पुस्तकें हिंदी, गुजरती, मराठी, बंगला, अंग्रेज़ी और संस्कृत में प्रकाशित हुईं।

गुजराती और हिंदी में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' और 'महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार' जैसे अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया था। उनके द्वारा लिखित 'सौंदर्य की नदी नर्मदा' प्रसिद्ध पुस्तक है। 6 जुलाई 2018 को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाक्रमः

1735 - फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने क़ब्ज़ा किया।

1880 - पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।

1915 - नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप।

1932 - इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार।

1978 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

1992 - गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।

1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।

2003 - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।

2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।

2008- टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।

2013 - इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

जन्म

1999 - निषाद कुमार - ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट।

1967 - गजेंद्र सिंह शेखावत - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।

1959 - सुबीर गोकर्ण - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री।

1953 - दीपक मिश्रा - भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश।

1949 - जे.पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक।

1928 - अमृतलाल बेगड़ - प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।

1927 - पी. परमेश्वरन - जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष, दिग्गज लेखक, कवि और प्रसिद्ध संघ विचारक थे।

1890 - लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता।

निधन

2021 - घनश्याम नायक - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

1923 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन।

1953 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद्, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।

2007 - एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)

जर्मन एकता दिवस

-----

हिन्दुस्थान समाचार

Tags