इलाहाबाद विवि में 1 नवंबर को हाेने वाले सेमिनार में भाग लेंगे उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई

युगवार्ता    30-Oct-2025
Total Views |
इविवि


प्रयागराज, 30 अक्टूबर (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 1 नवंबर को ‘‘कांस्टीट्यूशन एंड कांस्टीट्यूशनलिज्म : द फिलोस्फी ऑफ डॉ. बीआर अम्बेडकर’’ विषय पर एक सेमिनार होगा। इसमें भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

यह जानकारी इविवि की पीआरओ प्रो जया कपूर ने दी है। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश विक्रमनाथ और न्यायाधीश अरूण भंसाली भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुलपति प्रो. संगीता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। सेमिनार में न्यायाधीश बी.आर गवई, न्यायाधीश विक्रम नाथ, न्यायाधीश अरूण भंसाली अपने विचार रखेंगे। इस दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश को सम्मानपत्र भी प्रदान किया जाएगा। सीनेट परिसर में स्थित प्रो. ईश्वर टोपा ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे प्रारम्भ होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Tags