लगातार चौथी बार देश का सबसे सुरक्षित शहर बना कोलकाता, मंत्री ने सराहा

युगवार्ता    04-Oct-2025
Total Views |
विक्टोरिया


कोलकाता, 4 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता एक बार फिर देश का सबसे सुरक्षित शहर बन गया है। यह चौथा लगातार वर्ष है, जब तिलोत्‍तमा ने इस खिताब को हासिल किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के कुल 19 प्रमुख शहरों को इस अध्ययन में शामिल किया गया था, जिसमें कोलकाता अपराध नियंत्रण और पुलिस की तकनीकी क्षमता के मामले में सबसे आगे रहा।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता में प्रति एक लाख आबादी पर केवल 83.9 संज्ञेय अपराध दर्ज हुए हैं। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 86.5 था, जबकि 2021 में 103.5 था। वर्ष 2016 में यह संख्या 159.6 थी, जो लगातार घटती जा रही है। इससे यह साबित होता है कि पिछले कई वर्षों में कोलकाता में अपराध की दर लगातार कम हुई है।

दूसरे सुरक्षित शहर के रूप में हैदराबाद को स्थान मिला है, जहां प्रति लाख आबादी पर 332.3 अपराध हुए। पुणे तीसरे स्थान पर रहा, जहां प्रति लाख 337.1 अपराध दर्ज किए गए। वहीं मुंबई में यह आंकड़ा 355.4 रहा।

इसके विपरीत, सबसे असुरक्षित शहरों की सूची में केरल का कोच्चि सबसे ऊपर है, जहां प्रति लाख 3192.4 अपराध दर्ज हुए। दूसरे स्थान पर दिल्ली रही, जहां यह दर 2105.3 रही, जबकि तीसरे स्थान पर गुजरात का सूरत शहर रहा, जहां प्रति लाख 1377.1 अपराध दर्ज हुए।

महिलाओं के खिलाफ अपराध में भी कमीशनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी कमी आई है। वर्ष 2023 में कुल 1746 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि 2022 में यह संख्या 1890 और 2021 में 1783 थी। शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर प्रति लाख 25.7 है, जो देश में तीसरे स्थान पर है। इस सूची में चेन्नई पहले स्थान पर (17.3) और कोयंबटूर दूसरे स्थान पर (22.7) है।

2023 में कोलकाता में वयस्क महिलाओं के साथ बलात्कार के 10 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2022 और 2021 में यह संख्या 11 थी। इसी वर्ष नाबालिकाओं से बलात्कार के 172 मामले दर्ज किए गए।

मंत्री ने जताई संतुष्टिराज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा ने कहा, “एनसीआरबी की रिपोर्ट से यह साबित हो गया है कि कोलकाता वास्तव में एक सुरक्षित शहर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा से कहती रही हैं कि किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाए।”

तृणमूल कांग्रेस ने भी एनसीआरबी की यह रिपोर्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है, जिसमें कोलकाता की सुरक्षा व्यवस्था को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में मिली सफलता बताया गया है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Tags