पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश व भूस्खलन पर प्रियंका गांधी ने जताई संवेदनाएं

युगवार्ता    05-Oct-2025
Total Views |
प्रियंका गांधी


नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस महासचिवप्रियंका गांधी वाड्राने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई जनहानि पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के लापता होने का समाचार अत्यंत दुखद है।

प्रियंका गांधी नेएक्सपर अपने पोस्ट में कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति दें। उन्होंने लापता लोगों की कुशलता की भी कामना की।

कांग्रेस महासचिव ने राज्य एवं केंद्र सरकारों से अपील की कि राहत और बचाव कार्यों के साथ प्रभावितों को हर जरूरी मदद मुहैया कराई जाए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध किया कि वे प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags