बिहार विधानसभा चुनाव : सुबह 09 बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान

युगवार्ता    11-Nov-2025
Total Views |

पटना, 11 नवम्बर (हि.स.)। बिहार विधानसभा में दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 09 बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान हुआ है। 6 नवंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया था।

जिलों के अनुसार मतदान प्रतिशत

गया: 15.97%

किशनगंज: 15.81%

जमुई: 15.77%

पूर्णिया: 15.54%

अररिया: 15.34%

औरंगाबाद: 15.43%

बांका: 15.14%

कैमूर (भभुआ): 15.08%

पश्चिम चंपारण: 15.04%

अरवल: 14.95%

सुपौल: 14.85%

रोहतास: 14.16%

पूर्वी चंपारण: 14.11%

अरवल: 14.95%

सुपौल: 14.85%

रोहतास: 14.16%

पूर्वी चंपारण: 14.11%

शिवहर: 13.94%

जहानाबाद: 13.81%

कटिहार: 13.77%

नवादा: 13.46%

सीतामढ़ी: 13.49%

भागलपुर: 13.43%

मधुबनी: 13.25%

दूसरे चरण के मतदान में 45 हजार 399 केंद्रों पर 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष हैं। जबकि, महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 है। थर्ड जेंडर के कुल 943 वोटर हैं। दूसरे चरण में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी सीट हिसुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Tags