इतिहास के पन्नों में 17 नवंबर : लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर देश ने ‘पंजाब केसरी’ को याद किया

युगवार्ता    16-Nov-2025
Total Views |
स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता लाला लाजपत राय। स्केच - इंटरनेट मीडिया


राष्ट्र आज स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। 1928 में इसी दिन साइमन कमीशन के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में लगी गंभीर चोटों के कारण उनका निधन हो गया था।

लाजपत राय, जिन्हें पूरे देश में “पंजाब केसरी” के नाम से जाना जाता है, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की उन प्रमुख आवाज़ों में थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनआंदोलनों को नई दिशा दी। साइमन कमीशन का विरोध उन्होंने शांतिपूर्ण रैली के माध्यम से किया था, लेकिन लाठीचार्ज के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनसे वे उबर नहीं सके।

उनकी मृत्यु ने युवा क्रांतिकारियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। इसी घटना ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सांडर्स पर कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया, जिसे उन्होंने लाठीचार्ज का जिम्मेदार माना। यह घटना स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में निर्णायक मोड़ बनकर दर्ज हुई। देशभर में आज विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और श्रद्धांजलि सभाओं में लाला लाजपत राय के त्याग और उनके राष्ट्रप्रेम को याद किया गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1278 - इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फांसी पर लटका दिया गया।

1525 - मुगल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।

1831 - इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।

1869 - इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।

1932 - तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।

1933 - अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।

1966 - भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।

1970 - सोवियत अंतरिक्ष यान 'लुनाखोद-1' चन्द्रतल पर उतरा।

1970 - रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला है।

1993 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।

1995 - ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।

1999 - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।

2004 - रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।

2005 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।

2005 - वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।

2006 - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।

2007 - जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये।

2008 - जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया।

2008 -मालेगांव ब्लास्ट की जांच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचा।

2008 - चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।

2009 - टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

2012 - मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।

2013 - रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

जन्म

1900 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।

1938 – रत्नाकर मटकारी, मराठी लेखक, नाटककार।

1940 - कपिल कपूर- भारतीय भाषा विज्ञानी, साहित्य के विद्वान और अंग्रेज़ी केंद्र में (1996 से) अंग्रेज़ी के पूर्व प्रोफेसर हैं।

1952 - सीरिल रामाफोसा - दक्षिण अफ़्रीका के पांचवें राष्ट्रपति हैं।

निधन

1928 - लाला लाजपत राय, स्वतंत्रता सेनानी।

1962 - जसवंत सिंह रावत - भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।

2007 - रघुनंदन स्वरूप पाठक - भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य न्यायाधीश थे।

2007 - आस्कर विजेता पीटर जीनर ।

2008 - डार्विन दीनघदो पग - भारतीय राज्य मेघालय के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।

2012 - बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।

2015 - अशोक सिंघल - 'विश्व हिन्दू परिषद' (विहिप) के अध्यक्ष थे।

2016 - श्रीनिवास कुमार सिन्हा - भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

2018 - कुलदीप सिंह चांदपुरी - भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी थे, जिन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिए जाना जाता है।

2020 - मोहनजी प्रसाद - हिन्दी और भोजपुरी फ़िल्मों के निर्देशक थे।

महत्वपूर्ण दिवस

-राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)।

-नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)।

-विश्व छात्र दिवस।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags