
नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज दो की प्रगति रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि मंगलवार तक पूरे देश में 50 करोड़ 25 लाख 13 हजार 94 इलेक्ट्रोर विशिष्ट नामांकन प्रपत्र (ईएफ) फॉर्म लोगों तक पहुंचाए जा चुके हैं, जिनमें से 5 करोड़ 99 लाख 84 हजार 32 फॉर्म कम्प्यूटर में दर्ज भी किए जा चुके हैं। आयोग के मुताबिक इस काम के लिए 5 लाख 33 हजार 93 बूथ लेवल अधिकारी और 10 लाख 41 हजार 291 बूथ लेवल एजेंट तैनात हैं, जो घर–घर जाकर मतदाताओं की जानकारी की जांच कर रहे हैं।
राज्यवारस्थिति-
अंडमान–निकोबार
मतदाता: 3 लाख 10 हजार 404
वितरित ईएफ: 3 लाख 10 हजार 331
डिजिटाइज ईएफ: 33 हजार 306
छत्तीसगढ़
मतदाता: 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737
वितरित ईएफ: 2 करोड़ 8 लाख 45 हजार 398 को
डिजिटाइज ईएफ: 21 लाख 38 हजार 502
गोवा
मतदाता: 11 लाख 85 हजार 34
वितरित ईएफ: 11 लाख 85 हजार 13
डिजिटाइज ईएफ: 4 लाख 93 हजार 577
गुजरात
मतदाता: 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436
वितरित ईएफ: 5 करोड़ 5 लाख 96 हजार 10
डिजिटाइज ईएफ: 77 लाख 47 हजार 996
केरल
मतदाता: 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 855
वितरित ईएफ: 2 करोड़ 67 लाख 78 हजार 609
डिजिटाइज ईएफ: 2 लाख 89 हजार 795
लक्षद्वीप
मतदाता: 57 हजार 813
वितरित ईएफ: 57 हजार 812
डिजिटाइज ईएफ: 13 हजार 359
मध्य प्रदेश
मतदाता: 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143
वितरित ईएफ: 5 करोड़ 72 लाख 29 हजार 774
डिजिटाइज ईएफ: 87 लाख 15 हजार 631
पुदुचेरी
मतदाता: 10 लाख 21 हजार 578
वितरित ईएफ: 9 लाख 65 हजार 178
डिजिटाइज ईएफ: 2 लाख 26 हजार 500
राजस्थान
मतदाता: 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215
वितरित ईएफ: 5 करोड़ 41 लाख 351
डिजिटाइज ईएफ: 1 करोड़ 84 लाख 97 हजार 15
तमिलनाडु
मतदाता: 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587
वितरित ईएफ: 6 करोड़ 7 लाख 41 हजार 484
डिजिटाइज ईएफ: 83 लाख 45 हजार 574
उत्तर प्रदेश
मतदाता: 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92
वितरित ईएफ: 15 करोड़ 33 लाख 39 हजार 459
डिजिटाइज ईएफ: 33 लाख 85 हजार 66
पश्चिम बंगाल
मतदाता: 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529
वितरित ईएफ: 7 करोड़ 63 लाख 63 हजार 675
डिजिटाइज ईएफ: 1 करोड़ 97 हजार 711
उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में लाखों बूथ स्तर अधिकारियों और एजेंटों की तैनाती के साथ अब तक बड़े पैमाने पर मतदाता सत्यापन का काम पूरा किया जा चुका है। आकलन 27 अक्टूबर तक उपलब्ध मतदाता सूची के आंकड़ों पर आधारित है। आयोग ने बताया कि राजस्थान के 193-अंता विधानसभा क्षेत्र को उपचुनाव के कारण इस चरण में शामिल नहीं किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर