इतिहास के पन्नों में 21 नवंबरः जब 'जय हिंद' के नारे वाला स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट जारी हुआ

युगवार्ता    20-Nov-2025
Total Views |
भारत का पहला डाक टिकट


21 नवंबर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट जारी किया गया। इसपर 'जय हिंद' का नारा और भारतीय तिरंगा अंकित था। इसकी कीमत साढ़े तीन आने (पुराने समय में एक रुपये में 16 आना होते थे) थी। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता की पहचान बना। इसमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की तस्वीर देश की एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस टिकट को जारी करने का मकसद सिर्फ डाक सेवाओं के लिए इसका इस्तेमाल करना भर नहीं था बल्कि देश को ताजा-ताजा मिली स्वतंत्रता के संदेश को हर घर तक पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य था। यह टिकट आज भी डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए बेशकीमती है।

अन्य अहम घटनाएंः

1877 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।

1906 - चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।

1921 - प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।

1947 - आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।

1956 - एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।

1962 - भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्ष विराम का ऐलान किया।

1963 - केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।

-भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।

1986 - मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने संविधान अंगीकार किया।

1999 - चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया।

2001 - संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।

2002 - मुस्लिम लीग (कायदे आजम) नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।

2005 - श्रीलंका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2006 - भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

2007 - पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।

2008 - प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।

जन्म

2002 - नवीन मलिक - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।

1949 - वी. संमुगनाथन - मेघालय,अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के राज्यपाल रहे हैं।

1941 - आनंदीबेन पटेल- गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री।

1938 - हेलन - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और नर्तकी।

1931 - ज्ञानरंजन - हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार हैं।

1922 - लोकनाथ मिश्रा - अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल रहे।

1916 - नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1914 - उज्ज्वला मजूमदार - भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।

1908 - नरेशचंद्र सिंह - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1899 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस'के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।

1872 - केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।

निधन

2021 - गुरमीत बावा - प्रसिद्ध पंजाबी गायिका थीं।

2009 - कल्याण मल लोढ़ा - प्रसिद्ध शिक्षाविद्,हिंदी लेखक,साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक थे।

1970 - चंद्रशेखर वेंकट रामन - भारतीय वैज्ञानिक थे।

1921 - अविनाशलिंगम चेट्टियार - भारतीय अधिवक्ता,गाँधीवादी नेता,राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

1908 - सत्येंद्रनाथ बोस- प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।

1517 - सिकन्दर शाह लोदी - बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान था।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व दूरदर्शन दिवस

नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)

राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

Tags