इतिहास के पन्नों में 23 नवंबरः साल 2000 में मशहूर फिल्म अभिनेता विश्व मोहन बडोला का निधन

युगवार्ता    22-Nov-2025
Total Views |
विश्व मोहन बडोला (फाइल फोटो)


जाने-माने रंगमंच कलाकार, फ़िल्म तथा टीवी कलाकार विश्व मोहन बडोला का 23 नवंबर, 2020 को 85 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका जन्म साल 1936 में उत्तराखंड में पौड़ी के विकासखंड ढांगू के ठठोली गांव में हुआ था। साल 1962 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में बीए ऑनर्स किया और वॉयस ऑफ अमेरिका रेडियो से जुड़े।

वे एक छोटे से गांव से निकल कर मुंबई में अपने बूते समर्थ कलाकार की पहचान बनाई। उन्होंने पेशेवर पत्रकार के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। सन 1965 से 1993 तक विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं और दूरदर्शन के जरिए पत्रकारिता से जुड़े रहे। वे साउथ एशिया के देशों के समाचार विशेषज्ञ माने जाते थे। उन्होंने अमेरिका, मिस्र, सीरिया, मेक्सिको, अर्जेंटीना, पेरू, जर्मनी, स्विटजरलैंड, हंगरी, चेकोस्लोवाकिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, रूस, जापान, पाकिस्तान और नेपाल आदि देशों की रिपोर्टिंग के लिए यात्राएं की।

आगे चलकर उन्होंने कला जगत का रुख किया और दिल्ली के थियेटरों में काम करने लगे। विश्व मोहन बडोला ने अपने पांच दशक के करिअर में आकाशवाणी के लिए चार सौ से अधिक नाटक किये। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'स्वदेस' समेत कई लोकप्रिय फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया। 'जोधा अकबर', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' सहित 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय कुमार के पिता का यादगार रोल न‍िभाया।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमः

1165 - पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।

1744 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।

1890 - इटली में आम चुनाव हुए।

1892 - लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।

1904 - अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।

1946 - वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।

1983 - भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन।

1984 - लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।

1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा, इसमें चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें 100 लोगों की मौत।

1997 - साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।

2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।

-नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया।

2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।

2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत।

2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।

2009 - फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।

जन्म

1901 - नवकृष्ण चौधरी - उड़ीसा के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

1914 - कृश्न चन्दर - हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार थे।

1926 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु

1930 - गीता दत्त- सुप्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका।

1897 - नीरद चन्द्र चौधरी - भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।

निधन

2023 - फ़ातिमा बीबी - भारत में सर्वोच्च न्यायालय की भूतपूर्व न्यायाधीश थी।

2020 - तरुण गोगोई - असम के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

2020 - विश्व मोहन बडोला - फ़िल्म अभिनेता तथा टीवी कलाकार थे।

1912 - सखाराम गणेश देउसकर -क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार।

1977 - प्रकाशवीर शास्त्री - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।

1971 - राम उग्रह पांडेय - महावीर चक्र से सम्मानित वीर बलिदानी सैनिकों में से एक थे।

1937 - जगदीश चंद्र बोस - वैज्ञानिक

1990 - रोल्‍ड डॉल- 20वींसदी के महान लेखक।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

Tags