(अपडेट) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 41 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

युगवार्ता    26-Nov-2025
Total Views |
छत्तीसगढ़ बीजापुर में 1 करोड़ 19 लाख के इनामी 41 नक्सली कैडरों किया आत्मसमर्पण


बीजापुर, 26 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” के तहत बुधवार को 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इन पर एक करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 12 महिला और 29 पुरुष कैडर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार मुख्यधारा में लौटे 41 नक्सली कैडरों में पीएलजीए बटालियन-1 और विभिन्न कंपनियों के 5 सदस्य, एसीएम कैडर के-3, प्लाटून व एरिया कमेटी सदस्य– 11, पीएलजीए सदस्य– 2, मिलिशिया प्लाटून कमांडर– 4, मिलिशिया डिप्टी कमांडर– 1, मिलिशिया सदस्य– 6, जनताना सरकार, डीएकेएमएस, केएएमएस के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य– 9 सदस्य शामिल हैं।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को आकर्षित कर रही है। आत्मसमर्पण करने वालों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जियें और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। उन्होंने कहा कि माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडर -

1. पण्डरू हपका उर्फ मोहन, उम्र 37 वर्ष, साकिन पदेडा रेगडगट्टापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छग, पदनाम-बटालियन नंबर 1 पीपीसीएम, इनाम- 8 लाख रूपये। 2. बण्डी हपका पति पण्डरू हपका उर्फ मोहन उम्र 35 वर्ष साकिन पदेडा रेगडगट्टापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम-बटालियन नंबर 1 पीपीसीएम, इनाम- 8 लाख रूपये।3. लक्खू कोरसा (उम्र 37 वर्ष) पदेडा मासापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, कंपनी नंबर 2 पीपीसीएम, इनाम-8 लाख रूपये।4. बदरू पुनेम (उम्र 35 वर्ष) जाति साकिन पुसनार ध्रुर्वापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम-प्लाटून नंबर 30 पीपीसीएम, इनाम -8 लाख रूपये।5. सुखराम हेमला (उम्र 27 वर्ष) साकिन काकेकोरमा गुबालीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- प्लाटून नबर 50 पीपीसीएम, इनाम-8. लाख रूपये। 6. मंजूला हेमला उर्फ शांति (उम्र 25 वर्ष) साकिन काकेकोरमा गुबालीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- प्लाटून नंबर 50 पार्टी सदस्या इनाम 8 लाख रूपये। 7. मंगली माडवी उर्फ शांति उर्फ मंगलो (उम्र 29 वर्ष) साकिन कोतरापाल लक्खापारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- कंपनी नंबर 2 पार्टी सदस्या, इनाम -8 लाख रूपये।8. जयराम कडियम (उम्र 28 वर्ष) साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- कंपनी नंबर 2 पार्टी सदस्य, इनाम -8 लाख रूपये। 9. पाण्डो मडकम उर्फ चांदनी (उम्र 35 वर्ष) साकिन कोतरापाल लक्खापारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- कंपनी नंबर 5 पार्टी सदस्या, इनाम-8 लाख रूपये।10. माटा कडियम उर्फ मंगल(उम्र 28 वर्ष) साकिन मेटापाल तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर,पदनमा भैरमगढ एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम), इनाम -5 लाख रूपये।11. जमली कडियम पति माटा कडियम उर्फ मंगल उम्र 26 वर्ष साकिन मेटापाल तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग पदनाम- भैरमगढ एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम), इनाम-5 लाख रूपये।12. जोगी मडकम उर्फ मालती (उम्र 28 वर्ष) साकिन सिंघनपल्ली स्कूलपारा थाना उसूर जिला बीजापुर, पदनाम-धमतरी- गरियाबंद - नुआपाड़ (डीजीएन) डीविजन सदस्य (एसीएम), पदनाम-5 लाख रूपये।13. छोटू कारम (उम्र 25 वर्ष) साकिन हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम-तेलंगाना स्टेट कमेट पार्टी सदस्य, इनाम -2लाख रूपये। 14. अनिल मड़कम उर्फ मूडा (उम्र 20 वर्ष) साकिन पेद्दापाल नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम-पश्चिम बस्तर डीविजन सप्लाई टीम पार्टी सदस्य, इनाम 2 लाख रूपये।15. सावित्री कारम उर्फ कविता पति छोटू कारम उम्र 21 वर्ष साकिन हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- तेलंगाना स्टेट कमेटी पार्टी सदस्या, इनाम -2 लाख रूपये।16. सोमारू माडवी (उम्र 49 वर्ष) साकिन जैगूर दोसोलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- फुलोड आरपीसी जनताना सरकार सदस्य / डीएकेएएमएस अध्यक्ष, इनाम -2 लाख रूपये।17. हिडमो पोयाम (उम्र 34 वर्ष) साकिन हिंगुम नयापारा थाना जांगला जिला बीजापुर, इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य (इदेर आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष), इनाम- 2 लाख रूपये।18. रामबती बेडता (40 वर्ष) साकिन फुलोड बन्नापारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम-फुलोड आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, इनाम- 2 लाख रूपये।19. मंगलू लेकाम (उम्र 40 वर्ष) साकिन झारामोगिया पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- इदेर आरपीसी मिलिषिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम - 2. लाख रूपये।20. चैतू राम पोडियम (उम्र 32 वर्ष) साकिन बिरियाभूमि करेंपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- बिरियाभूमि आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, इनाम-2 लाख रूपये। 21. धनीराम अवलम उर्फ संतोष (उम्र 36 वर्ष) साकिन कडेर पटेलपारा थाना नैमेड जिला बीजापुर, पदनाम-दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम-2 लाख रूपये।22. कोमशीला बेडता (उम्र 30 वर्ष) साकिन फुलोड बेडतापारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- फुलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम-2 लाख रूपये।23. सोनू कवासी (उम्र 30 वर्ष) साकिन कोरंजेड स्कूलपारा थाना मद्देड़ जिला बीजापुर, पदनाम- गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, इनाम- 2 लाख रूपये।24. सीतू हेमला (उम्र 29 वर्ष) साकिन फुलादी बोडकूपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पदनाम- फुलादी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम -2 लाख रूपये। 25. लोकेश कुम्मा (उम्र 20 वर्ष) साकिन बंदेपारा स्कूलपारा थाना मद्देड जिला बीजापुर, पदनाम- डीके जोन मोपोस टीम पार्टी सदस्य, इनाम एक लाख रूपये।26. लक्ष्मी माडवी (उम्र 25 वर्ष) साकिन मराईगुडा गामापाडपारा थाना एर्राबोर जिला सुकमा, पदनाम पामेड एरिया कमेटी पार्टी सदस्या इर्नाम - एक लाख रूपये। 27. मुन्ना कोवासी (उम्र 21 वर्ष) दरभा स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर, पदनाम-भैरमगढ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, इनाम-एक लाख रूपये।28. ईरपे तेलम उर्फ मीना (उम्र 18 वर्ष) साकिन तेलीपेटा पुरानापारा थाना कुटरू जिला बीजापुर, पदनाम- पश्चिम बस्तर डीविजन पीएलजीए सदस्या, इनाम-एक लाख रूपये।29. पाण्डे ओयाम उर्फ रोशनी (उम्र 23 वर्ष) साकिन झारामोगिया स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम-तेलंगाना स्टेट कमेटी पीएलजीए सदस्य, इनाम-1 लाख रूपये। 30. गागरू फरसा उर्फ जगमोहन (उम्र 36 वर्ष) साकिन इदेर स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- इदेर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम एक लाख रूपये। 31. डोल्ले बेडता (उम्र 37 वर्ष) साकिन जैगूर थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- फुलोड आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम -1 लाख रूपये। 32. मंगी डोडी (उम्र 36 वर्ष) साकिन कोत्तागुडा बिलपारा थाना बासागुडा जिला बीजापुर, पदनाम-पामेड एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, इनाम -1 लाख रूपये।33. लक्ष्मण वेको (उम्र 35 वर्ष) साकिन डालेर टेकामेटापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- बिरियाभूमि आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष।34. सरजू लेकाम (उम्र 20 वर्ष) साकिन झारामोगिया स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य।35. बुधराम फरसा (उम्र 25 वर्ष) साकिन इदेर स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य।36. सनकू पोडियम (उम्र 35 वर्ष) साकिन इंगुम नयापारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- इदेर आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य।37. लखमू राम फरसा उर्फ लक्खू (उम्र 29 वर्ष) साकिन इदेर स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- इदेर आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य।38. वंगा मिच्चा (30 वर्ष) साकिन बंदेपारा नयापारा थाना मद्देड जिला बीजापुर, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन कमाण्डर। 39. नागा कुडियम (उम्र 28 वर्ष) साकिन बंदेपारा स्कूलपारा थाना मद्देड जिला बीजापुर, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य। 40. पाण्डू मिच्चा (उम्र 22 वर्ष) साकिन बंदेपारा नयापारा थाना मद्देड जिला बीजापुर, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य ।41. शंकर याचम (उम्र 27 वर्ष) साकिन कोरंजेड स्कूलपारा थाना मद्देड़ जिला बीजापुर, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Tags