सिद्धार्थ का चयन यूपी अंडर-23 टीम में

युगवार्ता    06-Nov-2025
Total Views |
सिद्धार्थ


प्रयागराज, 06 नवम्बर (हि.स.)। बीसीसीआई की ओर से जयपुर (राजस्थान) में 9 से 21 नवम्बर तक आयोजित की जाने वाली अंडर-23 स्टेट ‘ए’ वनडे ट्रॉफी के लिए शिवकुटी निवासी सिद्धार्थ मिश्र का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है।

होलागढ़ के मूल निवासी चंद्रकांत मिश्र के पुत्र सिद्धार्थ ने क्रिकेट का प्रशिक्षण ईश्वर शरण डिग्री कालेज मैदान पर बीसीसीआई के लेवल-1 कोच विवेक सिंह से प्राप्त किया है। बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज एवं ऑफ ब्रेक गेंदबाज सिद्धार्थ मिश्र इससे पहले 2022 में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के सदस्य और इस साल अंडर-23 सीके नायड टीम के कैंप में भी रह चुके हैं।

सिद्धार्थ के चयन पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह, खेल सचिव डॉ. एकात्म देव, डॉ. शैलेश यादव, डॉ मनोज कुमार दुबे, संजय पाल और सुधीर सोनकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी उनके कोच विवेक सिंह ने दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Tags