बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज खरगे और राहुल की चार जनसभाएं

युगवार्ता    07-Nov-2025
Total Views |
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी


नई दिल्ली, 7 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में जनसभा करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा दोपहर 12:30 बजे चेनारी विधानसभा क्षेत्र में पहली और दूसरी जनसभा शाम 4 बजे गया टाउन में करेंगे।

राहुल गांधी दोपहर 12 बजे बांका जिले के अमरपुर और 1:45 बजे भागलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags