
9 नवंबर, 1947 को जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय हुआ। 20 फरवरी, 1948 को हुए जनमत संग्रह के बाद यह विलय हुआ जिसमें अधिकांश मतदाताओं ने भारत के पक्ष में मतदान किया। जूनागढ़ के नवाब मोहम्मद मोहब्बत खान ने पाकिस्तान के साथ विलय का फैसला किया था लेकिन राज्य की 80% से अधिक हिंदू आबादी ने भारत में शामिल होने की इच्छा जताई थी।
दरअसल, भारत की स्वतंत्रता के बाद जूनागढ़ के नवाब मोहब्बत खान ने 15 अगस्त, 1947 को पाकिस्तान के साथ विलय का फैसला किया और विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। जूनागढ़ की 80% से अधिक आबादी हिंदू थी और उन्होंने इस फैसले का कड़ा विरोध किया। उन्होंने भारत में शामिल होने की मांग की और मुंबई में आरजी हुकूमत (जूनागढ़ की अस्थायी सरकार) का गठन किया। जिसके बाद नवाब अपने परिवार के साथ कराची भाग गए। 8 नवंबर, 1947 को नवाब ने भारत सरकार से जूनागढ़ का प्रशासन संभालने का अनुरोध किया और 9 नवंबर, 1947 को जूनागढ़ का प्रशासन भारत को सौंप दिया गया।
अन्य अहम घटनाएंः
1236 - मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।
1580 - स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।
1729 - ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
1794 - रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर क़ब्ज़ा किया।
1887 - अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1917 - बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।
1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि।
-येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार।
-जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1937 - जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर क़ब्ज़ा किया।
1948 - जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय।
1949 - कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 - कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1962 - अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1985 - एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
1989 - ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
2000 - उत्तराखंड भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005 - फ़्रांस में आपातकाल घोषित।
-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
-जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधानसभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
जन्म
1889 - इन्द्र विद्यावाचस्पति - प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक
1904 - पंचानन माहेश्वरी - भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
1914 - हेडी लामार - एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही एक आविष्कारक भी थीं।
1931 - लक्ष्मी मल्ल सिंघवी - जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
1936 - सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1980 - पायल रोहतगी- फ़िल्म अभिनेत्री।
निधन
2020 - फ़ादर वालेस - स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी थे।
2011 - हरगोविन्द खुराना - भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित।
2005 - के. आर. नारायणन - भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
2003 - पुष्पलता दास - सामाजिक कार्यकर्ता, उत्साही गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी थीं।
1980 - पूरन चन्द जोशी - स्वाधीनता सेनानी।
1978 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
1962 - धोंडो केशव कर्वे - भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।
1960 - सुब्रतो मुखर्जी - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
1953 - ग़ुलाम हैदर - जाने-माने संगीतकार थे, जिन्होंने भारत में और आज़ादी के बाद पाकिस्तान में काम किया।
1941 - गंगानाथ झा - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
-राष्ट्रीय क़ानूनी सेवा दिवस
-विश्व उर्दू दिवस
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश