उत्तराखंड के बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप

युगवार्ता    09-Nov-2025
Total Views |

देहरादून, 9 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर 2 बजकर 40 मिनट 4 सेकंड (भारतीय समयानुसार) पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 30.02° उत्तरी अक्षांश और 79.95° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे था। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद पोखरियाल

Tags