
रायपुर में कांग्रेस पर बरसे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंहमनरेगा में अब एक साै दिन के स्थान पर 125 का काम मिलेगा
रायपुर, 30 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कांग्रेस के नेताओं पर आराेप लगाया कि संसद के महत्वपूर्ण सत्र को विपक्ष ने जानबूझकर बाधित किया और विकसित भारत से जुड़ी ‘जी-रामजी बिल’ योजना को लेकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस आज नेतृत्वहीन, दिशाहीन और भ्रम की स्थिति में है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने मंगलवार काे छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता में अरुण सिंह ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संसद के महत्वपूर्ण सत्र को विपक्ष ने जानबूझकर बाधित किया। कांग्रेस ‘जी-रामजी बिल’ का भी विरोध कर रही है, जबकि इस बिल में निर्णय लेने का अधिकार पूरी तरह ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के पास है। कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि सभी फैसले केंद्र सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर नीचे स्तर तक सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश नक्सलवाद मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को हथियार मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस नेता न तो तथ्य रख पा रहे हैं और न ही जनता के हित से जुड़े विषयों पर गंभीर चर्चा कर पा रहे हैं। अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि
एक सवाल के जवाब में अरुण सिंह ने कहा कि पहले मनरेगा के तहत केवल 100 दिन का काम मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 125 दिन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अधिक रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा में दिखावटी काम होते थे, जहां एक ही गड्ढे को बार-बार खोदने और भरने का खेल चलता था, लेकिन अब गांवों में वास्तविक और टिकाऊ विकास कार्य होंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने गरीबों के अधिकारों के साथ धोखा किया है। अरुण सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और इस बार पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा को सत्ता सौंपने जा रही है।
उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ज़मीनी स्तर पर ठोस कदम उठा रही है, फिर भी जनहित के ‘जी-रामजी’ बिल का विरोध किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस की आदत बन चुकी है कि हर सकारात्मक कार्य का विरोध करे। यही कारण है कि जनता कांग्रेस को नकार रही है और पार्टी की हार का सिलसिला जारी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस आज नेतृत्वहीन, दिशाहीन और भ्रम की स्थिति में है।
अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, विद्युतीकरण और नियद नेल्लनर योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से व्यापक लाभ मिला है। पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का जीडीपी में योगदान कम था, अब इन क्षेत्रों की आर्थिक भागीदारी भी बढ़ रही है।उन्होंने दावा किया कि भारत आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि राज्य में नए निवेश आ रहे हैं और उद्योगपतियों का रुझान बढ़ा है।जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक पानी पहुंचाया गया है और सरकार का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की पूर्णता है।
सनातन धर्म और कथावाचकों को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को सनातन धर्म को गाली देने में मजा आता है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है।उन्होंने कहा कि आज के राहुल गांधी महात्मा गांधी के विचारों वाले गांधी नहीं हैं।
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है और भाजपा संगठन भी जनता के बीच लगातार सक्रिय है।आरएसएस पर टिप्पणी के मामले में दिग्विजय सिंह के बयान पर पूछे जाने पर अरुण सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने संघ और भाजपा को हमेशा गालियां दी हैं।उन्होंने कहा कि हो सकता है दिग्विजय सिंह को क्षणिक सद्बुद्धि आई हो, लेकिन भाजपा इतनी बड़ी ताकत है कि किसी को जबरन प्रवेश कराने की जरूरत नहीं है।
पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा