23 सितंबर 1929 को भारत में बाल विवाह निरोधक विधेयक पारित किया गया, जिसे बाद में शारदा अधिनियम के नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश भारत की इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल द्वारा पारित किया गया था, जिसने लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों के लिए 18 वर्ष निर्धारित की थी। इस अधिनियम का उद्देश्य बाल विवाह की प्रथा को रोकना था। इसका नाम इसके प्रायोजक, राय साहब हरबिलास शारदा के नाम पर रखा गया था।
बाद में इसमें कई संशोधन किए गए, जिसके तहत 1949 में, भारत की स्वतंत्रता के बाद, लड़कियों के लिए विवाह योग्य आयु को बढ़ाकर 15 वर्ष कर दिया गया था, जबकि लड़कों के लिए आयु 18 वर्ष ही रही।
फिर 1978 में, एक और संशोधन किया गया, जिसमें लड़कियों के लिए विवाह की आयु 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष कर दी गई, जो वर्तमान में भी प्रचलित है। आज या कानून भारतीय समाज सुधार के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1739 - रूस और तुर्किये के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1803 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
1857 - रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
1880 - अमेरिकी आविष्कारक रिचर्ड रोड्स ने ऑडियोफोन नामक एक सुनने की मशीन का आविष्कार किया।
1929 - बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित।
1949 - राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने सोवियत संघ के पहले परमाणु विस्फोट के पुख्ता सबूतों की घोषणा की.
1955 - पाकिस्तान ने बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया।
1958 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 - भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश।
1970 - अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
1973 - जुआन पेरोन ने अर्जेंटीना में सत्ता फिर से हासिल की।
1979 - सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1986 - अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
1991 - आर्मेनिया ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1992 - यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
1995 - ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
2000 - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
2001 - ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
2002 - जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में।
2003 - भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
2004 - हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
जन्म
1862 - श्रीनिवास शास्त्री - महान् देशभक्त और राजनेता।
1903 - यूसुफ़ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।
1908 - रामधारी सिंह 'दिनकर'- हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि।
1935 - प्रेम चोपड़ा - हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता।
1951 - पी.आर. कृष्ण कुमार - प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।
निधन
2020 - सुरेश अंगडी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
1863 - राव तुला राम - 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी।
1983 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1969 - सत्यनारायण शास्त्री - आधुनिक आयुर्वेद जगत् के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री।
1992 - के. वी. के. सुंदरम - भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त।
1932 - प्रीतिलता वादेदार - बंगाल की राष्ट्रवादी क्रांतिकारी।
1918 - बदलू सिंह - भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार।
महत्वपूर्ण दिवस
-अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस।
-राष्ट्रीय स्नैक स्टिक दिवस।
-शरद विषुव।
-हैफा दिवस।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय