आज का दिवस भगत सिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा गांव (अब पाकिस्तान में) में जन्मे अमर बलिदानी भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अल्पायु में ही अद्वितीय साहस का परिचय दिया।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इस महान क्रांतिकारी ने केवल अपने समय में ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों में भी देशभक्ति और न्याय की भावना जगाई। उनका जीवन हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलनों और सशस्त्र संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाई और 23 साल की उम्र में अपने आदर्शों के लिए बलिदान हो गए।
भगत सिंह ने अपने विचारों और लेखनी के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता की ज्वाला से प्रेरित किया। उनका नारा “इंकलाब जिंदाबाद” आज भी देशभर में आजादी और न्याय के प्रतीक के रूप में गूंजता है।
महत्वपूर्ण घटना चक्र :
1837 - अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला।
1887 - चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
1923 - इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
1928 - अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
1950 - इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60वां सदस्य बना।
1958 - फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1994 - एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र 'मीर' से जुड़ा।
2000 - सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
2001 - अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने 'ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम' प्रारम्भ किया।
2004 - विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
2006 - जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।
2006 - विश्व व्यापार संगठन के पूर्व प्रमुख सुपाचाओ पानिच पाकड़ी थाइलैंड के नये प्रधानमंत्री घोषित।
2006 - फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
2007 - मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।
2007 - नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।
2007 - रूस ने ईरान के खिलाफ सुरक्षा परिषद के माध्यम से नये प्रतिबन्ध लगाने के प्रयास का विरोध किया।
2009 - स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
जन्म :
551 ईसा पूर्व - चीन के दार्शनिक कनफ्यूसियस का जन्म।
1746 - विलियम जोंस - अंग्रेज प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
1836 - शिरडी साईं बाबा- आध्यात्मिक गुरु।
1885 - श्री नारायण चतुर्वेदी - हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
1896 - रामहरख सिंह सहगल - अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति।
1907 - भगत सिंह - महान स्वतंत्रता सेनानी।
1909 - पी. जयराज - अभिनेता।
1921 - कल्याण मल लोढ़ा - प्रसिद्ध शिक्षाविद, हिंदी लेखक, साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक।
1929 - लता मंगेशकर - ख्यातिप्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका।
1930 - क्रांति त्रिवेदी - 20वीं सदी की हिन्दी की सबसे प्रतिष्ठित लेखिकाओं में से एक।
1949 - राजेन्द्र मल लोढ़ा - भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश।
1982 - अभिनव बिन्द्रा - प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज।
1982 - रणबीर कपूर - बालीवुड अभिनेता।
निधन :
1837 - अकबर द्वितीय - मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1895 - लुईस पाश्चर - फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक का निधन।
1953 - एडविन हब्बल - प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री का निधन ।
1983 - सी. एच. मुहम्मद कोया - 'इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग' के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2008 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2012 - बृजेश मिश्र - भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
2015 - वीरेन डंगवाल - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
2022 - जयंती पटनायक - भारतीय सांसद तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश