रियाद एयरपोर्ट पर हमले से मचा हड़कंप, संचालन रोका गया

युगवार्ता    10-Oct-2026
Total Views |

रियाद, 10 अक्टूबर (हि.स.)। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर हुए हमले के बाद उड़ान संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की वास्तविक संख्या का आकलन किया जा रहा है।

प्राधिकरण ने बयान जारी कर बताया कि 10 अक्टूबर 2026 की दोपहर रियाद हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया। यह घटना सऊदी अरब के नागरिक विमानन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किए जा रहे लगातार हमलों के बीच हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, हमले के बाद हवाई अड्डे पर परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। घटना में घायल हुए लोगों की संख्या और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

फिलहाल किसी भी संगठन ने एयरपोर्ट पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags