
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के. संजय मूर्ति ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात का विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में इस मुलाकात की तस्वीर साझा की। बयान में लिखा, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर