धर्मशाला, 13 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी के लिए मेन अंडर 23 टीम घोषित कर दी है। ट्रॉफी के घोषित एलीट ग्रुप की टीम की कमान दक्ष नारायण को सौंपी गई है। टीम के अन्य खिलाड़ियों में पारस परिहार, ऋषित ठाकुर, प्रशांत कुमार, साहिल शर्मा चंबा, अतुल जसवाल उपकप्तान, अर्णव जम्वाल, दक्ष नारायण कप्तान, ऋत्विक वर्मा, सुशांत सिंह ठाकुर, अर्जुन वधावा, राहुल सिंह, अभिनव शर्मा, अर्पित सिंह, केशव, रॉबिन सैंडल शामिल हैं। वहीं नेट बॉलर के लिए विनय कुमार, चिराग शर्मा व अक्षय वशिष्ठ का चयन हुआ है।
इसके अलावा सोमशेखर श्रीगुप्पी बतौर मुख्य कोच, गुरविंदर सिंह बॉलिंग कोच, राहुल शर्मा फील्डिंग कोच, प्रताप सिंह फिजियो, निशांत चौहान एससी निशांत शर्मा वीडियो विश्लेषक, श्याम नरेश मसाजर, शिलेमन रोशन को शामिल किया गया है।
हिमाचल के लीग मैचों का कार्यक्रम
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश अपने ग्रुप की टीमों के साथ सात मैच खेलेगा। हिमाचल अपना पहला मैच राजस्थान के साथ खेलेगा। चार दिन का यह मैच 12-15 अक्टूबर को हमीरपुर कर अमतर मैदान में खेला जाएगा। 19 से 22 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश बनाम मुंबई 27 से 30 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश बनाम बंगाल अमतर में, 3 से 6 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश बनाम गोवा का मैच गोवा में, 18 से 21 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश बनाम बड़ौदा का मैच बड़ौदा में, 25 से 28 जनवरी हिमाचल प्रदेश बनाम बिहार अमतर में तथा 2 से 5 फरवरी हिमाचल प्रदेश बनाम ओडिशा का मैच ओडिशा में खेला जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया