दिल्ली महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम चयन के लिए होगा खुला ट्रायल, 18 अक्टूबर तक होगा पंजीकरण

युगवार्ता    14-Oct-2026
Total Views |
डीडीसीए लोगो


नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली महिला अंडर-15 टीम का चयन करने के लिए पात्र खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को 18 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की बालिका अंडर-15 प्रतियोगिता के आयु संबंधी मानदंडों के अनुसार एक सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच जन्मी खिलाड़ी ही इन ट्रायल में भाग लेने के लिए पात्र होंगी। आवेदन करने वाली खिलाड़ियों के आधार कार्ड पर हाल की तस्वीर होना अनिवार्य है। इसके लिए आधार कार्ड में तस्वीर का अद्यतन एक अप्रैल 2026 को या उसके बाद कराया गया होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, खिलाड़ियों को निर्धारित पात्रता शर्तों में से कम से कम एक पूरी करनी होगी। उनका जन्म दिल्ली में हुआ हो, वे दिल्ली में पढ़ाई कर रही हों या एक सितंबर 2025 से दिल्ली की वास्तविक निवासी रही हों। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची और ट्रायल की तारीख की घोषणा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

इच्छुक खिलाड़ी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं:

पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/dcJFxnaCp8amHd7j9

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Tags