प्रधानमंत्री मोदी 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा पर जाएंगे

युगवार्ता    16-Oct-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा पर जाएंगे। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह जानकारी दी।

उच्चायोग ने अपनी पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा का दौरा करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई थी।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags