सिमर भाटिया की नई फिल्म की घोषणा, जल्द शुरू होगा नया सफर

युगवार्ता    16-Oct-2026
Total Views |
सिमर भाटिया - फोटो सोर्स एक्स


मुंबई, 16 अक्टूबर (हि.स.)। निर्माता कंपनी बीएलएम पिक्चर्स ने अपनी नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'बातों ही बातों में' की घोषणा की है। फिल्म में रोशन मैथ्यू और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया पहली बार एक साथ नजर आएंगे। धीरज बोस के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होने वाली है। फिल्म की कहानी रिश्तों में बातचीत, आपसी जुड़ाव और जिंदगी में अचानक आने वाले बदलावों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

सिमर भाटिया ने श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह अगस्त्य नंदा के साथ नजर आई थीं। अपनी पहली फिल्म के बाद अब वह 'बातों ही बातों में' के जरिए एक नई भूमिका में दर्शकों के सामने आएंगी। इस फिल्म में रोशन मैथ्यू के साथ उनकी जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।

वहीं, रोशन मैथ्यू हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। वह 'कपूर एंड सन्स', 'डार्लिंग्स' और 'उलझ' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'बातों ही बातों में' के जरिए रोशन और सिमर की नई जोड़ी दर्शकों के सामने होगी। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होने के साथ ही इसके निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags