इतिहास के पन्नों में 20 अक्टूबर : 1962 में चीन ने भारत पर किया हमला

युगवार्ता    19-Oct-2026
Total Views |
सांकेतिक।


भारत और चीन के बीच सीमा विवाद ने 20 अक्टूबर 1962 को युद्ध का रूप ले लिया। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने लद्दाख और तत्कालीन उत्तर-पूर्व सीमा क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर व्यापक हमले किए। करीब एक महीने तक चले इस संघर्ष में भारत को भारी सैन्य क्षति उठानी पड़ी।

युद्ध की प्रमुख वजह पश्चिमी क्षेत्र में अक्साई चिन और पूर्वी क्षेत्र में मैकमोहन रेखा को लेकर दोनों देशों के बीच सीमा विवाद था। संघर्ष के दौरान चीनी सेना ने तवांग और वालोंग सहित पूर्वोत्तर के कई इलाकों में बढ़त हासिल की। वहीं, लद्दाख में भी भारतीय सेना को कठिन परिस्थितियों में मुकाबला करना पड़ा।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, कड़ाके की ठंड और सैन्य संसाधनों की कमी ने भारतीय जवानों की चुनौतियां बढ़ा दीं। इसके बावजूद उन्होंने कई मोर्चों पर अदम्य साहस का परिचय दिया।

20 नवंबर 1962 को चीन ने एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की, जो 21 नवंबर से प्रभावी हुआ। इस युद्ध ने भारत की रक्षा तैयारियों की कमजोरियों को उजागर किया। इसके बाद देश ने सैन्य क्षमता बढ़ाने, हथियारों और उपकरणों की उपलब्धता सुधारने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। 1962 का युद्ध भारतीय इतिहास की ऐसी निर्णायक घटना बना, जिसने देश की रक्षा नीति को नई दिशा दी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1568 - अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।

1740 - मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।

1774 - कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी बनी।

1803 - अमेरिकी सीनेट ने फ्रांस से लुइसियाना क्षेत्र की खरीद को मंजूरी दी, जिससे संयुक्त राज्य अमेरिका का आकार दोगुना हो गया।

1822 - लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।

1880 - एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना।

1904 - चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षकर किया।

1905- रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।

1946 - वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।

1947 - अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।

1962 - चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।

1963 - दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु।

1970 - सैयद बर्रे ने सोमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।

1991 - भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।

1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।

1995 - श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।

1998 - मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।

2003 - बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली ग़रीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

2003 - बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की।

2003 - सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।

2004 - बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली।

2004 - ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।

2007 - अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।

2007 - अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।

2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।

2011 - लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।

जन्म

1784 - विस्काउंट पामर्स्टन - 19वीं शताब्दी के मध्य में दो बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले एक ब्रिटिश राजनेता थे।

1855 - गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी - आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।

1920 - सिद्धार्थ शंकर राय - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

1923 - वी. एस. अच्युतानन्दन - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजनीतिज्ञ हैं, जो केरल के ग्यारहवें मुख्यमंत्री रहे हैं।

1927 - गुंटुरु शेषेंद्र सरमा - तेलुगु कवि, आलोचक और साहित्यकार।

1930 - लीला सेठ - भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।

1940 - धनी राम शांडिल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे।

1947 - मैनुअल फ्रेडरिक - भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं।

1953 - किरण कुमार - भारतीय अभिनेता।

1957 - कुमार सानु - भारतीय सिनेमा के सर्वाधिक प्रसिद्ध और सफलतम पार्श्वगायकों में से एक हैं।

1963 - नवजोत सिंह सिद्धू - भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व क्रिकेटर।

1966 - बिक्रम घोष - महान शास्त्रीय तबला वादक।

1969 - सुदर्शन भगत - नरेन्द्र मोदी कैबिनेट मंत्रिमण्डल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री।

1978 - वीरेन्द्र सहवाग - आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1988 - कृष्णप्पा गौतम - भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

निधन

1964 - एच. सी. दासप्पा - भारत के क्रांतिकारियों में से एक।

1982 - निरंजन नाथ वांचू - वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

2011 - मुअम्मर अल-गद्दाफी - लीबिया के तानाशाह।

2019 - दादू चौगुले दत्तात्रेय - भारत के प्रसिद्ध पहलवानों में से एक थे।

2025 - असरानी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं।

महत्वपूर्ण अवसर

- विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस।

- विश्व सांख्यिकी दिवस।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags