
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (हि.स.)। भारत पहली बार 26 से 28 अक्टूबर तक नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय विधि मापन समिति (सीआईएमएल) की 61वीं बैठक की मेजबानी करेगा। ये बैठक भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विधिक मापन संगठन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक तीन दिवसीय ये बैठक 26 अक्तूबर से नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में विश्व के 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और कानूनी मापन विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें ओआईएमएल के सदस्य देशों, संबंधित सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
इससे पहले 60वीं सीआईएमएल बैठक 13 और 15 अक्टूबर, 2025 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित की गई थी, जिसमें 55 सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। साथ ही 12 संबंधित सदस्यों और पांच संपर्क संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। बैठकों में स्वचालित अपवर्तनांकमापी, भार और यातायात गतिमापी से संबंधित तकनीकी प्रकाशनों की स्वीकृति के साथ ही ओआईएमएल प्रमाणन प्रणाली के ढांचे, डिजिटलीकरण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा की गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर