यूपी स्कूली क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने हसबीन अहमद

युगवार्ता    24-Oct-2026
Total Views |
यूपी स्कूली क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने हसबीन अहमद की फोटो


प्रयागराज, 24 अक्टूबर (हि.स.)। कानपुर में 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पं. हनुमत दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज, इस्माइलगंज के क्रीड़ाध्यक्ष हसबीन अहमद को अंडर-17 टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।

हसबीन अहमद इलाहाबाद विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य हैं। इससे पहले भी वह प्रदेशीय विद्यालयीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके चयनकर्ता नियुक्त होने की जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मिश्र ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Tags