मन की बात के 12 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री ने कहा-'यह लोगों के प्रयासों को जानने की तीर्थयात्रा'

युगवार्ता    25-Oct-2026
Total Views |
Man ki baat


नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। विजयदशमी के अवसर पर 12 वर्ष पहले उन्होंने रेडियो को लोगों से संवाद करने का माध्यम चुना था। प्रधानमंत्री ने इन वर्षों की अपनी संवाद यात्रा को लोगों के प्रयासों को जानने की तीर्थयात्रा बताया।

मन की बाद के 139वें एपीसोड में प्रधानमंत्री ने आज कहा, “मेरे लिए मन की बात किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है - यह हमारे लोगों के प्रयासों को गहराई से समझने और उनके योगदान को सलाम करने की यात्रा है।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री प्रत्येक मास के अंतिम रविवार को रेडियो के माध्यम से जनसंवाद करते हैं और अपने कार्यक्रम में समाज में बेहतरीन काम करने वाले लोगों के प्रयासों और जनभागीदारी के प्रयासों को शामिल करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags