नॉर्थ ब्लॉक की छत पर वेल्डिंग के दौरान उठा धुआं, तुरंत पाया गया काबू

युगवार्ता    26-Oct-2026
Total Views |
नई दिल्ली में सोमवार को नॉर्थ ब्लॉक की छत पर निर्माण कार्य के दौरान वेल्डिंग से उठे धुएं का दृश्य।


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति भवन के पास स्थित नॉर्थ ब्लॉक में सोमवार को आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। इमारत के ऊपर धुएं का गुबार दिखाई देने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ ब्लॉक की छत पर निर्माण कार्य के दौरान वेल्डिंग करते समय चिंगारी उठने से धुआं हुआ । इस पर तुरंत काबू पा लिया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुताबिक, नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवरा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धुएं की तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि संसद जाते समय उन्होंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठते देखा। सभी सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से कार्रवाई कर रही होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags