
लाहौर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबा) ने पुष्टि की है कि सलामी बल्लेबाज साइम अयूब को ट्राई-सीरीज के बाकी मैचों के लिए वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। साइम ने अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर काम करने और अपना आत्मविश्वास वापस पाने के लिए घरेलू क्रिकेट में लौटने का अनुरोध किया था।
मुख्य कोच के साथ बातचीत के बाद साइम ने घरेलू क्रिकेट में वापस जाने की इच्छा जताई। उनके फैसले का सम्मान करते हुए और अपनी मौजूदा फॉर्म के बारे में उनके ईमानदार आकलन को समझते हुए टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया। राष्ट्रीय चयन समिति ने ट्राई-सीरीज के बाकी मैचों के लिए साइम की जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया है।
लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की कर चुकी पाकिस्तान की टीम मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ट्राई-सीरीज के पांचवें मैच में श्रीलंका का सामना करेगी। पीसीबी के एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पुष्टि करता है कि साइम अयूब को ट्राई-सीरीज के बाकी मैचों के लिए पुरुष वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। मुख्य कोच के साथ बातचीत के बाद साइम ने अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर काम करने और आत्मविश्वास वापस पाने के लिए घरेलू क्रिकेट में लौटने का अनुरोध किया था।
बयान में आगे कहा गया, साइम के फैसले का सम्मान करते हुए और अपनी मौजूदा फॉर्म के बारे में उनके ईमानदार आकलन को देखते हुए, टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रीय चयन समिति ने ट्राई-सीरीज के बाकी मैचों के लिए साइम की जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया है। लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी पाकिस्तान की टीम 27 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ट्राई-सीरीज के पांचवें मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी।
ट्राई-सीरीज के तीन मैचों में साइम केवल 21 रन ही बना सके, जिससे इस साल उनकी खराब बल्लेबाजी फॉर्म का सिलसिला जारी रहा। 2026 में पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए, उनका औसत केवल 16.55 रहा है। इस दौरान उन्होंने केवल एक बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जो फरवरी में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। ट्राई-सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम इंग्लैंड की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे