उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्थायी आमंत्रित सदस्य

युगवार्ता    26-Oct-2026
Total Views |
भाजपा


लखनऊ, 26 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार मुख्य कार्यसमिति में 548, विशेष आमंत्रित सदस्य में 134 व पार्टी के 30 वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

पश्चिम क्षेत्र से डा. सत्यपाल सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, जयकरन गुप्ता व अभिषेक कौशिक समेत 70 लोगों को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं बृज क्षेत्र में हरनाथ सिंह यादव, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू, जितेन्द्र यादव व चौधरी सत्यपाल सिंह समेत 67 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। कानपुर क्षेत्र में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, सुरेन्द्र नैथानी, पूर्व मंत्री सत्यदेव पचौरी, कमलावती सिंह, नीलिमा कटियार,पूर्व सांसद सुब्रत पाठक,पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत, चन्द्रिका उपाध्याय व पूर्व मंत्री रणेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

अवध क्षेत्र में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, अजय मिश्र टेनी, एमएलसी पदमसेन चौधरी, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, शरद अवस्थी,पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, पूर्व सांसद लल्लू सिंह,अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ,पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, रघुनन्दन कुमार चौरसिया,रामू प्रियदर्शी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, संयोगिता सिंह चौहान, विराज सागर दास,भाजपा प्रवक्ता राम निवास यादव, साधक राजकुमार, सुरेश तिवारी, संयुक्ता भाटिया, सबनम पाण्डेय, पूर्व मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, पूर्व प्रवक्ता भाजपा हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव व आलोक अवस्थी को भी प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

वहीं काशी क्षेत्र से पूर्व मंत्री डा.रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, डा. यू.बी. यादव, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, शिवनाथ यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह को भी प्रदेश कार्यसमिति में रखा गया है। इसके अलावा गोरखपुर क्षेत्र से सुशील चौरसिया,पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी,आनन्द स्वरूप शुक्ला, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय,गोविन्द माधव यादव,बद्री प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, मारकण्डेय शाही, राजेश सिंह दयाल,जय प्रकाश निषाद व पूर्व सांसद निरहुआ यादव को भी प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

नरेन्द्र मोदी व डा. मुरली मनोहर जोशी स्थायी आमंत्रित सदस्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डा.मुरली मनोहर जोशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर, संगीता यादव, विनय कटियार, लक्ष्मी कांत बाजपेयी, महेन्द्रनाथ पाण्डेय, मुख्तार अब्बास नकवी व साध्वी निरंजन ज्योति समेत राष्ट्रीय स्तर के 30 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यसमिति में रखा गया है।

इसके अलावा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया, मंत्री मनोज पाण्डेय, दारा सिंह चौहान, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, बृजलाल, नीरज शेखर, अरूण गोविल व हेमा मालिनी समेत 134 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Tags