स्पर्धा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड में आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

युगवार्ता    27-Oct-2026
Total Views |
स्पर्धा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड में पदक जीतने वाले आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के खिलाडी।


मुरादाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ में आयोजित 'स्पर्धा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड 2026' में आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद के जूडो खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, दृढ़ संकल्प और कड़े परिश्रम के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर और देश का नाम रोशन किया है। आरएसडी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण पदक, 1 रजत, 6 कांस्य पदक जीते।

जूडो कोच मयंक कश्यप ने बताया कि कई दिनों तक चली इस बेहद रोमांचक और कठिन प्रतियोगिता में दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए आरएसडी एकेडमी की चैंपियन टीम ने कुल 8 पदक अपने नाम किए। जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत, 6 कांस्य पदक शामिल है।

मयंक कश्यप ने आगे बताया कि ख्याति सिंह ने स्वर्ण पदक, गुनी चौधरी ने रजत पदक, हिमांशु सैनी, अभिराज ठाकुर, मान्या शर्मा, रानी यादव, शुभांग सिंह और नमन कुमार कांस्य पदक जीता। आरएसडी एकेडमी की खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा , प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने सभी विजेताओं और कोच मयंक कश्यप को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अंतरराष्ट्रीय पटल पर मिली इस बड़ी कामयाबी से पूरे विद्यालय और मुरादाबाद जिले में हर्ष का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags