
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह सीट हाल ही में केन्द्रीय मंत्री रहे एल मुरुगन के मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफे के चलते रिक्त हुई थी। सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव होना है।
भाजपा ने बुधवार को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी साझा की।
उल्लेखनीय है कि पुरी का उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का वर्तमान कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। उनका नाम जेफरी एपस्टीन के साथ उनकी तस्वीरों के चलते विवाद में आया था। हाल ही में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवारों सूची में उनका नाम नहीं था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा