
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था काे नुकसान पहुंचाने वाला आंदाेलन चलाने की बात कहे जाने पर गहरा अफसाेस जताते हुए आज कहा कि जब जनता एवं विधायक उनका साथ छाेड चुके हैं और उनकी राजनीति काे जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है ताे उन्हें समझ लेना चाहिए कि वह पूरी तरह से नाकाम हाे चुके हैं।
भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद राहुल गांधी भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले आंदोलन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि जनता और विधायक उनके साथ नहीं हैं। त्रिवेदी ने दावा किया कि राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियों को जनसमर्थन नहीं मिल रहा है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी करीब दो हफ्ते सैर-सपाटा और तफरीह करने के बाद अब भारत की अर्थव्यवस्था में समस्याएं पैदा करने के लिए आंदोलन की बात कर रहे हैं। लेकिन न जनता उनके साथ है, न विधायक। उन्हें समझना चाहिए कि वह पूरी तरह नाकाम साबित हो चुके हैं। जनसमर्थन मेहनत से मिलता है, सैर-सपाटा करने से नहीं।
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की राजनीतिक सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें जमीनी स्तर पर काम करने और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी जो कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।
त्रिवेदी ने भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में हैं। इसके विपरीत, उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर तंज कसा।
सुधांशु त्रिवेदी ने अपने बयान में 'चंपा' का उल्लेख करते हुए कहा कि चंपा वियतनाम का प्राचीन नाम है और राहुल गांधी वहां घूम रहे थे। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय