
दुनिया भर में हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क आघात (स्ट्रोक) के प्रति जागरूक करना और समय पर उपचार के महत्व को समझाना है। स्ट्रोक दुनिया में मृत्यु और विकलांगता के प्रमुख कारणों में शामिल है।
विश्व स्ट्रोक दिवस की शुरुआत 2004 में कनाडा के वैंकूवर में आयोजित विश्व स्ट्रोक कांग्रेस के दौरान हुई थी। वर्ष 2006 में इसे आधिकारिक मान्यता मिली। इसी वर्ष विश्व स्ट्रोक फेडरेशन और इंटरनेशनल स्ट्रोक सोसायटी के विलय से विश्व स्ट्रोक संगठन का गठन हुआ।
स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है या रक्तस्राव होने लगता है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। चेहरे का एक ओर झुकना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी, बोलने या समझने में परेशानी और देखने अथवा संतुलन बनाने में कठिनाई इसके प्रमुख लक्षण हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। इलाज में देरी गंभीर परिणामों का कारण बन सकती है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, धूम्रपान और अस्वस्थ जीवनशैली स्ट्रोक का जोखिम बढ़ाते हैं।
विश्व स्ट्रोक दिवस का संदेश है कि जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर उपचार से स्ट्रोक के खतरे और उसके गंभीर प्रभावों को कम किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1709 - इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1794 - फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1851 - बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1864 - यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
1913 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।
1920 - पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।
1923 - ऑटोमन साम्राज्य का अंत होने की घोषणा के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र मजबूत होने लगा और आज ही के दिन देश गणराज्य बना।
1924 - ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार।
1929 - अमेरिकी शेयर बाजार के करीब एक करोड़ 60 लाख शेयर की बिकवाली के चलते इसे ‘ब्लैक ट्यूजडे’ कहा गया।
1942 - नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
1945 - विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।
1947 - बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।
1956 - इजराइल की सेना ने स्वेज नहर इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया।
1958 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1975 - स्पेन से जनरल फ्रैंको के 35 साल पुराने शासन का अंत। युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी तौर पर सत्ता संभाली।
1990 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।
1994 - न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।
1995 - जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
1997 - पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।
1999 - उड़ीसा में चक्रवात ने ली हजारों की जान।
2000 - आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफर रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
2001 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।
2004 - त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।
2005 - 'आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम' विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।
2005 - दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत।
2008 - असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
2012 - अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।
2012- ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत बनाने के लिए यह रणनीति तय की गई है।
2012- शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।
2015 - चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।
जन्म
1964 - देवुसिंह चौहान - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1985 - विजेन्द्र कुमार सिंह - भारतीय बॉक्सर।
निधन
1911 - जोसफ पुलित्जर - अमेरिकी संपादक और प्रकाशक।
1959 - सैयद मोहम्मद अहमद काजमी, पहली लोक सभा के सदस्य
1978 - वी. आर. खानोलकर - भारतीय रोग विज्ञानी थे।
1988 - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
2020 - श्यामा चरण पति - छऊ नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले नर्तक थे।
2020 - केशुभाई पटेल - गुजरात के भूतपूर्व दसवें मुख्यमंत्री थे।
महत्वपूर्ण अवसर
- विश्व स्ट्रोक दिवस।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय