जेन डायमंड ने जयपुर में खोला नया स्टोर: प्राकृतिक हीरों के आभूषणों के साथ लग्जरी उत्पादों का संग्रह भी उपलब्ध

युगवार्ता    28-Oct-2026
Total Views |
जेन डायमंड ने जयपुर में खोला नया स्टोर: प्राकृतिक हीरों के आभूषणों के साथ लग्जरी उत्पादों का संग्रह भी उपलब्ध


जेन डायमंड ने जयपुर में खोला नया स्टोर: प्राकृतिक हीरों के आभूषणों के साथ लग्जरी उत्पादों का संग्रह भी उपलब्ध


जयपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। फाइन ज्वेलरी के लिए दुनिया भर में मशहूर, वैश्विक ब्रांड ज़ेन डायमंड ने जयपुर के पैसिफिक मॉल में अपना नया भव्य स्टोर लॉन्च कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 450 से अधिक स्टोर्स का नेटवर्क चलाने वाले इस ब्रांड का यह कदम भारतीय बाजार में उसकी लगातार बढ़ती मौजूदगी और पैठ को दर्शाता है। मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और हैदराबाद जैसे देश के प्रमुख महानगरों और प्रमुख बाजारों में मिली सफलता के बाद, ब्रांड अब जयपुर में अपनी उत्कृष्ट कारीगरी और समकालीन आधुनिक डिजाइनों को लेकर आया है। इस नए आउटलेट के साथ कंपनी ने भारत में अपने बढ़ते रिटेल नेटवर्क को और मजबूत किया है।

पैसिफिक मॉल में बना यह नया स्टोर 1,092 स्क्वायर फीट में फैला है। यह पूरी तरह से जेन डायमंड के सिग्नेचर डिजाइन पर आधारित है, जहां खास ग्रे कलर पैलेट का इस्तेमाल किया गया है जो आभूषणों की चमक को और उभारता है। स्टोर के इंटीरियर को और शानदार बनाने के लिए इसमें फ्लूटेड पैनल्स और आकर्षक स्टैको टेक्सचर जैसी प्रीमियम फिनिशिंग दी गई है।

ज़ेन डायमंड उच्च गुणवत्ता वाले नेचुरल डायमंड ज्वेलरी बनाने के लिए जाना जाता है। उनके आभूषणों में पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का सटीक मेल देखने को मिलता है। ब्रांड का यही आधुनिक दृष्टिकोण हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज के साथ उनकी वैश्विक साझेदारी में भी झलकता है, जो ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। कारीगरी और नवाचार की विरासत के साथ, यह ब्रांड उन ग्राहकों को पसंद आता है जो विशिष्टता, शालीनता और आधुनिक डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं। भरोसे और अफोर्डेबिलिटी के सिद्धांतों पर चलते हुए, ज़ेन डायमंड आज के उन उपभोक्ताओं से जुड़ता है जो स्टाइल के साथ-साथ टिकाऊ मूल्य की तलाश में हैं।

फाइन ज्वेलरी के साथ-साथ, ज़ेन डायमंड लग्जरी एक्सेसरीज का एक चुनिंदा कलेक्शन भी पेश करता है। इसमें परफ्यूम, टाई, घड़ियां, पेन और सोने के सिक्के शामिल हैं। बेहतरीन उपहार हो या खुद के लिए कुछ खास खरीदना हो, ज़ेन डायमंड एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है।

जयपुर के नए स्टोर के बारे में बात करते हुए ज़ेन डायमंड के मैनेजिंग डायरेक्टर, नील सोनावाला ने कहा कि “भारत ज़ेन डायमंड के लिए एक प्रमुख ग्रोथ मार्केट बना हुआ है। मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु और हैदराबाद में हमें जो उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है, उसने आने वाले अवसरों में हमारा भरोसा और बढ़ाया है। जयपुर में नए स्टोर के साथ, हम एक ऐसे शहर में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहे हैं जो कारीगरी, आभूषण और डिजाइन की अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है, और जहां आधुनिक लग्जरी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। उत्साह और उमंग से भरे इस बाजार में ज़ेन डायमंड को लाने और ग्राहकों को एक ऐसा अनुभव देने के लिए हम तैयार हैं जो वैश्विक डिजाइन, उत्कृष्ट कारीगरी और प्राकृतिक हीरों के आकर्षण को एक साथ जोड़ता है। पैसिफिक मॉल में हमारा नया स्टोर हर ग्राहक को एक व्यक्तिगत और यादगार अनुभव देने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। हम इसी तरह आगे बढ़ते हुए भारत भर में अपनी एक विशिष्ट और स्थायी पहचान बना रहे हैं।”

जयपुर स्टोर की शुरूआत के साथ ज़ेन डायमंड वैश्विक डिजाइन ट्रेंड्स और सदाबहार आकर्षण का एक अनूठा संगम पेश कर रहा है। इसके जरिए ब्रांड भारत में फाइन ज्वेलरी की परिभाषा को बदलने के अपने विजन को और मजबूत कर रहा है। इसके अतिरिक्त, ज़ेन डायमंड भारत के उन गिने-चुने ब्रांड्स में से एक है जो 'नेचुरल डायमंड सर्टिफिकेशन' प्रदान करता है। यह सुविधा ग्राहकों को आभूषणों की शुद्धता और उसकी असली गुणवत्ता पर पूरा भरोसा देती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Tags