
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के ओबीसी विभाग में सीतापुर से लोकसभा सांसद राकेश राठौड़ और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए एम हीरा ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष ने राकेश राठौर और हीरा ठाकुर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर