गाजा सिटी में इजराइल के हमले, इस्लामिक जिहाद के दो कमांडरों के मारे जाने का दावा

युगवार्ता    03-Oct-2026
Total Views |

तेल अवीव, 03 अक्टूबर (हि.स.)। गाजा सिटी में इजराइली सेना की ओर से किए गए दो अलग-अलग हमलों में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के दो कमांडरों के मारे जाने का दावा किया गया है। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने शनिवार को बताया कि दोनों हमले शुक्रवार को किए गए।

आईडीएफ के अनुसार, एक हमले में अहमद महमूद हर्ब रामलावी मारा गया, जो इस्लामिक जिहाद की शेजैया बटालियन की रॉकेट इकाई का कमांडर था। दूसरे हमले में संगठन के एंटी-टैंक दस्ते के कमांडर मुनीर इब्राहिम मसरी के मारे जाने की बात कही गई है।

इजराइली सेना का आरोप है कि दोनों कमांडर, उनके सैनिकों और इजराइली नागरिकों के खिलाफ हमलों की तैयारी में जुटे थे और इस्लामिक जिहाद की सैन्य क्षमताओं को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। आईडीएफ ने इन गतिविधियों को युद्धविराम समझौते का व्यवस्थित उल्लंघन बताया है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags