इतिहास के पन्नों में 04 अक्टूबर : अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में दिया भाषण

युगवार्ता    04-Oct-2026
Total Views |
सन् 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिन्दी में संबोधित करते तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी...


भारतीय इतिहास में 04 अक्टूबर 1977 का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज है। इसी दिन तत्कालीन विदेशमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया था। संयुक्त राष्ट्र के मंच से हिंदी में भाषण देने वाले वे पहले भारतीय बने। उनके इस संबोधन ने वैश्विक मंच पर हिंदी की उपस्थिति को एक नई पहचान दी।

अटल जी का संबोधन केवल भाषा के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं था, बल्कि इसमें भारत की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से जुड़े कई अहम मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया था। उन्होंने परमाणु निरस्त्रीकरण, आतंकवाद और विश्व शांति जैसे विषयों पर भारत का दृष्टिकोण रखा।

वाजपेयी के ओजपूर्ण संबोधन ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और हिंदी भाषा—दोनों को मजबूती से प्रस्तुत किया। उनका यह कदम भारतीय भाषाओं के सम्मान और वैश्विक मंच पर हिंदी की स्वीकार्यता की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।

04 अक्टूबर 1977 का यह प्रसंग आज भी भारतीय कूटनीति और हिंदी के वैश्विक सफर से जुड़े उल्लेखनीय अध्याय के रूप में याद किया जाता है। अटल जी ने जिस आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर हिंदी में भारत का पक्ष रखा, उसने भाषा को केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और कूटनीतिक अभिव्यक्ति का माध्यम भी बनाया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1227 - खलीफा अल-आदिल की हत्या।

1535 - अंग्रेजी भाषा की पहली संपूर्ण बाइबल, जिसे माइल्स कोवरडेल ने तैयार किया था, छपकर तैयार हुई।

1636 - उत्तरी अमेरिका में पहली कानूनी संहिता, प्लायमाउथ कॉलोनी की स्थापना की गई, जिसमें नागरिकों को जूरी सुनवाई की गारंटी दी गई।

1824 - मेक्सिको एक गणराज्य बना।

1957 - सोवियत संघ ने पहला कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक-1 लॉन्च किया, जिससे अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई और अमेरिका-सोवियत संघ के बीच अंतरिक्ष की दौड़ शुरू हुई।

1963 - क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।

1977 - भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।

1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।

2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।

2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।

2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।

2006 - जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।

2008 - अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।

2011 - अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी रखा।

2012 - चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।

2012 - फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।

जन्म

1857 - श्यामजी कृष्ण वर्मा- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।

1884 - रामचन्द्र शुक्ल- बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार।

1927 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की पूर्व राज्यपाल।

1931 - संध्या मुखर्जी - हिंदी और बांग्ला की पार्श्वगायिका थीं।

1992 - श्रीपद येस्सो नायक - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

2014 - जीन क्लाउड दुवेलियर- हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता।

निधन

1979 - कस्तूरी बाई - प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री, जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थीं।

2004 - नीलमणि राउत्रे - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2011 - भगवत झा आज़ाद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2015- इदिदा नागेश्वर राव- भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता।

2021 - शक्ति सिन्हा - भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव थे।

2025 - संध्या शांताराम - जिन्हें संध्या के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं।

महत्वपूर्ण अवसर

- वन्यजीव सप्ताह (02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर)।

- विश्व पशु कल्याण दिवस।

- राष्ट्रीय अखंडता दिवस।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags