एसआईआर रद्द हाे और बैलट पेपर पर चुनाव कराए जाएं : राज ठाकरे

युगवार्ता    04-Oct-2026
Total Views |

मुंबई, 04 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को मुंबई में गर्जना मोर्चा में महाराष्ट्र में एसआईआर को रद्द किए जाने और सभी चुनाव बैलट पेपर पर कराए जाने की मांग की। इससे पूर्व शिवसेना यूबीटी और मनसे का

गर्जना विरोध मार्च मेट्रो सिनेमा से शुरू होकर मुंबई नगरपालिका, आजाद मैदान तक गया।

राज ठाकरे आज शिवसेना यूबीटी और मनसे की ओर से आजाद मैदान में आयोजित गर्जना मोर्चा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात आधि उपस्थित थे।

मनसे अध्यक्ष राज ने कहा कि 2024 के महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अचानक 40 से 60 लाख वोटर बढ़ गए। इसके बाद एसआईआर के नाम पर महाराष्ट्र में दो करोड़ और पूरे देश में १३ करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए गए। सब मनमानी तरीके से हो रहा है। सत्ता में जो बैठे हैं, उनसे कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन वे किस तरीके से सत्ता में बैठे हैं, उसे लेकर नाराजगी है। इसलिए एसआईआर को रद्द कर चुनाव बैलट पेपर पर कराया जाना चाहिए। इससे सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश में एसआईआर पूरी तरह से गैर कानूनी है। इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया शुरु करते समय कहा गया था कि बड़े पैमाने पर बांगलादेशियों का नाम मतदाता सूची में है, इसे हटाने के लिए यह प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार काे जवाब देना चाहिए कि एसआईआर प्रक्रिया से कितने बांगलादेशी ढ़ूंढे गए हैं, इनका आंकड़ा सरकार को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उद्धव ने कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति ही गलत तरीके से की गई है। साथ ही ज्ञानेश कुमार पर कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता, इस तरह का कानूनी संरक्षण दिया गया है, जो गलत है। इसके बाद आने वाली सरकार ज्ञानेश कुमार पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तार करेगी। लेकिन इस समय सरकार को खुद ज्ञानेश कुमार को हटा कर अपना कर्तव्य पूरा करना चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता विजय वडेट्टीवार, राकांपा नेता जयंत पाटिल, अनिल देशमुख, शेकाप नेता जयंत पाटिल, शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राऊत, चंद्रकांत खैरे सहित भारी संख्या में विपक्षी दलों के नेता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Tags