
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंतिम पंघाल को बधाई दी । उन्होंने अंतिम के प्रदर्शन को शानदार और अनुकरणीय बताया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि अंतिम पंघाल ने महिला 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतिम को भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह देश के लिए और गौरव हासिल करने के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि एशियाई खेलों में अंतिम पंघाल का रजत पदक जीतना वास्तव में अनुकरणीय है! महिला 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई। वह आगे भी देश के लिए गौरव हासिल करती रहें और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर