रूस का दावा-कीव के नॉर्दर्न ब्रिज और दो मालवाहक जहाजों पर हमला

युगवार्ता    04-Oct-2026
Total Views |

मॉस्को, 04 अक्टूबर (हि.स.)। रूस ने रविवार को दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में नीपर नदी पर बने नॉर्दर्न ब्रिज को निशाना बनाया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस पुल का इस्तेमाल सैनिकों और सैन्य सामान की आवाजाही के लिए किया जाता है।

रक्षा मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि रूसी बलों ने काला सागर में ओडेसा बंदरगाह की ओर जा रहे सैन्य उपकरणों से लदे दो मालवाहक जहाजों पर भी हमला किया। मंत्रालय के अनुसार, इससे पहले बीती रात ओडेसा के पूर्व में एक अन्य मालवाहक पोत को भी निशाना बनाया गया था।

इसके अलावा, रूस ने चोर्नोमोर्स्क स्थित नोवा पोश्ता के एक लॉजिस्टिक्स केंद्र और ओडेसा में एक डेटा सेंटर पर हमले का भी दावा किया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक रूसी हवाई रक्षा प्रणालियों ने विभिन्न रूसी क्षेत्रों के साथ-साथ आजोव सागर और काला सागर के ऊपर 559 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर नष्ट किया।

-------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags