
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक से पहले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सचकांक सेंसेक्स करीब 520 अंक और निफ्टी में भी 180 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 517.62 अंक यानी 0.72 फीसदी की उछाल के साथ 72,427.33 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 132.45 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़कर 22,554.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में आज ज्यादा खरीदारी है।
इसके अलावा भारतीय मुद्रा की बात करें तो रुपये में भी हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 96.20 पर कारोबार करता दिखा।
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एक अक्टूबर, शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट रही । सेंसेक्स 570 अंक टूटकर 71,910 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 198 अंक की गिरावट के साथ 22,422 अंक पर बंद हुआ था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर