नितिन नवीन का दो दिवसीय वाराणसी प्रवास, सेवा यात्रियों का करेंगे सम्मान

युगवार्ता    06-Oct-2026
Total Views |
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन


नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे 7 और 8 अक्टूबर को वाराणसी के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सेवा अभियान, धार्मिक दर्शन और युवा संवाद से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे युवाओं से संवाद करेंगे।

जानकारी के मुताबिक नितिन नवीन 7 अक्टूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षपूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें वडनगर से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे प्रस्तावित है।

प्रवास के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे नितिन नवीन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में युवाओं के साथ बातचीत के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दो दिवसीय प्रवास के दौरान सेवा अभियान, धार्मिक दर्शन और युवा संवाद से जुड़े कार्यक्रम उनके दौरे के प्रमुख आकर्षण होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags