नाइट राइडर्स डीपी वर्ल्ड आईएलटी-20 के पांचवें सत्र में अपने अभियान का आगाज 22 नवंबर से करेगा

युगवार्ता    07-Oct-2026
Total Views |
नाइट राइडर्स के आईएलटी20 सीजन-5 अभियान का आगाज 22 नवंबर से


दुबई, 07 अक्टूबर (हि.स.)। अबू धाबी नाइट राइडर्स (एडीकेआर) आगामी डीपी वर्ल्ड आईएलटी-20 के पांचवें सत्र में अपने अभियान की शुरुआत 22 नवंबर को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

एडीकेआर और दुबई कैपिटल्स के बीच मुकाबला 22 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह ‘सुपर संडे’ के डबल हेडर का दूसरा मैच होगा और शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

इसके बाद नाइट राइडर्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर वापसी करेगी। उसका अबू धाबी में पहला मुकाबला 26 नवंबर को एमआई एमिरेट्स के खिलाफ होगा। यह मैच जायेद क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा।

अबू धाबी नाइट राइडर्स ग्रुप चरण में कुल 10 मुकाबले खेलेगी, जिनमें से छह मैच जायेद क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। घरेलू मैदान पर होने वाले इन मुकाबलों से टीम को अपने प्रशंसकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

सीजन के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आईएलटी-20 के पांचवें संस्करण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अबू धाबी नाइट राइडर्स की नजर इस बार मजबूत शुरुआत करने और ग्रुप चरण में बेहतर प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ने पर होगी।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags