पेजावर मठ के प्रमुख स्वामी विश्व प्रसन्ना तीर्थ ने लिंगायत समाज के शंकराचार्य के साथ किए रामलला के दर्शन

युगवार्ता    08-Oct-2026
Total Views |
राम मंदिर ट्रस्टी पेजावर स्वामी हवन में सम्मिलित हुए


अयोध्या, 08 अक्टूबर (हि.स.)। राम नगरी अयाेध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पेजावर मठ उडुपी कर्नाटक के प्रमुख श्रीश्री विश्व प्रसन्ना तीर्थ स्वामी ने लिंगायत समाज गुरु शंकराचार्य (वाराणसी पीठ) के साथ गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्री राम लाल के दर्शन करने पहुंचे तथा यज्ञशाला में हवन पूजन में भाग लिया।

सचिव जगदीश आफले ने बताया कि पूज्य महाराज ने प्रभु श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। यज्ञशाला में बंगलुरू से पधारे मुनिराज राजू सहित 111 गणमान्य लोगों द्वारा हवन पूजन किया गया। यज्ञशाला की समस्त व्यवस्था शैलेन्द्र शुक्ल ने तीर्थ क्षेत्र की ओर से की।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Tags