कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ

युगवार्ता    08-Oct-2026
Total Views |
कैंसर की दवाएं


नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। कैंसर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने कुछ कैंसर रोधी दवाओं पर दुकानदारों और वितरकों के मुनाफे की सीमा तय करने का फैसला किया है। अब इन दवाओं पर ट्रेड मार्जिन अधिकतम 30 प्रतिशत तक ही रखा जा सकेगा।

यह नियम ब्रांडेड और जेनेरिक, देश में बनी और विदेश से आयातित दवाओं पर लागू होगा।

सूत्रों के अनुसार इस फैसले से कुछ कैंसर की दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत यानी एमआरपी में 70 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

सरकार का अनुमान है कि इस फैसले से कैंसर मरीजों और उनके परिवारों को इलाज के खर्च में बड़ी राहत मिलेगी। मरीजों को हर साल करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है।

यह कदम वर्ष 2019 में उठाए गए फैसले की आगे की कड़ी है। उस समय 526 ब्रांड की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन नियंत्रित किया गया था, जिससे मरीजों को सालाना करीब 984 करोड़ रुपये की बचत हुई थी।

सूत्रों के अनुसार सरकार के इस नए फैसले का उद्देश्य कैंसर का इलाज अधिक किफायती और मरीजों के लिए आसान बनाना है।

इस फैसले से कैंसर मरीजों के इलाज पर होने वाले आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च में काफी कमी आने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags