सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों की भारत ने की निंदा

युगवार्ता    08-Oct-2026
Total Views |
विदेश मंत्रालय (MEA)


नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। भारत ने गुरुवार को सऊदी अरब के रियाद में पिछले कुछ दिनों में आभा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में नागरिकों की मृत्यु हुई और अन्य घायल हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर दोहराया है कि नागरिक आधारभूत संरचनाओं को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। साथ ही हमलों में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा कि हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम सऊदी अरब की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि 6-7 अक्टूबर को रियाद में आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags