झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को माृतशोक, प्रधानमंत्री मोदी, ओम बिरला ने जताया शोक

युगवार्ता    08-Oct-2026
Total Views |
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन (फाइल फोटो)।


नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने रूपी सोरेन के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को एक्स पर लिखा कि शोक की इस घड़ी में हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं हेमंत सोरेन एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। बिरला ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि रूपी सोरेन का बुधवार रात करीब आठ बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Tags