
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजनाओं और विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने, विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा बूथस्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर मंथन किया गया। इसके साथ ही पार्टी की पहुंच को व्यापक बनाने और संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष ने फोटो साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
कई राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर संगठन की तैयारियों को धार देने और पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी